फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सरदार पटेल का भाषण में सम्मान-जमीन पर अपमान, मंच पर गिरती रही तस्वीर, नेता भाषण में व्यस्त रहे

Fri, 31 Oct 2025 10:24 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में सरदार पटेल जयंती कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही सामने आई। मंत्री के भाषण के दौरान मंच पर लगी सरदार पटेल की तस्वीर गिर गई, लेकिन मंच पर बैठे नेताओं और अधिकारियों ने उसे उठाना जरूरी नहीं समझा। युवाओं ने आगे आकर तस्वीर को सम्मान के साथ उठाया।

विज्ञापन
बागपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के एसपीसी डिग्री कॉलेज मैदान में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र और जिला प्रशासन की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लौह पुरुष के राष्ट्रनिर्माण में योगदान और उनकी एकता की सोच पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री केपी मलिक सरदार पटेल के आदर्शों पर भाषण दे रहे थे। इस दौरान मंच पर लगी सरदार पटेल की बड़ी तस्वीर अचानक नीचे गिर गई। तस्वीर कुछ देर तक मंच के सामने ज़मीन पर पड़ी रही, लेकिन मंच पर बैठे नेता और अधिकारी बिना किसी प्रतिक्रिया के बैठे रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 31 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने भी बिना रुकावट के अपना भाषण जारी रखा। यह दृश्य देखकर मंच के सामने मौजूद कई युवा आगे आए और तस्वीर को उठाकर फिर से आदर के साथ रख दिया। इस घटना ने कार्यक्रम की गंभीरता और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए।

पोस्टर विवाद भी सामने आया
कार्यक्रम में लगाए गए होर्डिंग और पोस्टरों पर भाजपा संगठन के जिला और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के बड़े फोटो लगाए गए थे। वहीं, पूर्व विधायक सहेन्द्र और साहब सिंह के साथ मौजूदा विधायक योगेश धामा का फोटो छोटा लगाए जाने को लेकर भी आपत्ति जताए जाने की बात सामने आ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यक्रम में राजनीतिक प्रदर्शनों का हावी होना और सम्मान की प्रतीक तस्वीर का मंच पर गिर जाना बेहद खेदजनक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें