फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बदरखा के आर्यन खोखर ने जीता रजत पदक

Mon, 03 Aug 2026 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बदरखा गांव के युवा पहलवान आर्यन खोखर ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। फाइनल तक का सफर तय करने वाले आर्यन की उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
पहलवान आर्यन खोखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अज़रबैजान के बाकू में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी पहलवान आर्यन खोखर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश और जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। 

विज्ञापन


चैंपियनशिप के पांचवें दिन भारतीय फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम के सदस्य आर्यन खोखर ने लगातार शानदार मुकाबले जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई।

यह भी पढ़ें: Baghpat: 'जिम वाली कांवड़' लेकर पहुंचे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल, युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

विज्ञापन

फाइनल में कजाकिस्तान के पहलवान से मुकाबला
स्वर्ण पदक मुकाबले में आर्यन का सामना कजाकिस्तान के पहलवान बकदौलेट अगाबेक से हुआ। कड़े मुकाबले में आर्यन को 0-10 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने रजत पदक जीतकर भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

कोच ने जताई खुशी, भव्य स्वागत की तैयारी
आर्य व्यायामशाला के संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र खोखर ने आर्यन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर भारत और बागपत का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने बताया कि छपरौली पहुंचने पर आर्यन खोखर का भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही विश्वास जताया कि वह भविष्य की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत का तिरंगा विश्व मंच पर ऊंचा लहराते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें