फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: शेयर मार्केट में डूबे 13.5 लाख रुपये, निवेशक ने दी धमकी तो हेड कांस्टेबल की पत्नी ने किया सुसाइड

Thu, 27 Mar 2025 01:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के राजपुर खामपुर गांव का कपिल यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है और हाथरस में तैनात है। उसकी पत्नी बबली ने एक निवेशक के रुपये लगाए थे, जो डूब गए। अब उससे रुपये वापस मांगे जा रहे थे, जिससे वह तनाव में थी।
विज्ञापन
माेर्चरी पर मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में लगाई रकम डूबने पर हुए विवाद में धमकी मिलने पर हेड कांस्टेबल की पत्नी ने सुसाइड नोट लिखकर घर मे फांसी लगाकर जान दे दी। इसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मंगोलपुरी के रहने वाले दीपक ने बताया कि उसकी बहन बबली की शादी फरवरी 2024 में बागपत के राजपुर खामपुर गांव के कपिल के साथ हुई थी, जो यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है और हाथरस में तैनात है। उसकी बहन शादी से पहले शेयर मार्केट में ऑनलाइन निवेश कराने का काम करती थी। 
 
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसकी बहन ने एक निवेशक के साढ़े 13 लाख रुपये निवेश कराए, जो डूब गए। इसके बाद निवेशक ने अपने रुपये वापस देने का दबाव बनाया। उसकी बहन ने छह लाख रुपये वापस भी कर दिए, लेकिन निवेशक ने परिवार को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। बुधवार शाम उसकी बहन ने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमे आत्महत्या करने के कारण लिखे हुए हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें