फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नेशनल हाईवे पर सेवानिवृत्त वार्ड ब्वॉय को ट्रक ने कुचला, चालक ट्रक लेकर फरार

Mon, 08 Jul 2024 01:04 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत जनपद में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की माैत हो गई। यहां दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सेवानिवृत्त वार्डब्वॉय को कुचल दिया। व्यक्ति की माैत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर राष्ट्र बना चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सेवानिवृत्त वार्डब्वॉय धर्मवीर (59) को कुचल दिया। जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। 

विज्ञापन


टीकरी कस्बे के रहने वाले धर्मवीर सिंह जिला अस्पताल से सेवानिवृत वार्ड ब्वॉय हैं। जो सोमवार की सुबह किसी काम से बागपत आए थे। सुबह करीब 11 बजे बागपत से वापस लौटते समय जैसे ही बड़ौत रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार रखना धर्मवीर सिंह को टक्कर मार दी और कुचल दिया।

हादसे के बाद चालक अपना ट्रक लेकर भाग गया। वहां पहुंचे राहगीरों ने घायल धर्मवीर को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही धर्मवीर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि धर्मवीर में एक साल पहले वीआरएस ले लिया था। जिसका एक बेटा दिल्ली में मैट्रो में नौकरी करता है और उसकी चार बेटियों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें