फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: राम रहीम ने शिष्या को दिया रूहानी दीदी का नाम, यूटयूब पर हनीप्रीत को कर रहा है प्रमोट

Wed, 26 Oct 2022 01:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

सत्संग में राम रहीम ने कहा कि साध संगत भी जानती है। हमारी बिटिया का नाम हनीप्रीत है, धर्म की बेटी है और मुख्य शिष्या है। अब हमने रुहानी दीदी नाम दिया है। ताकि आप आसानी से नाम ले सकें।
विज्ञापन
डेरा प्रमुख राम रहीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बागपत में बिनौली डेरा सच्चा सौदा की गद्दी हनीप्रीत को सौंपने की चर्चाओं के बाद राम रहीम ने यूटयूब पर वीडियो जारी कर हनीप्रीत को प्रमोट किया और उसे रूहानी दीदी का नाम दिया है। राम रहीम के सत्संग में लगातार हनीप्रीत की ब्रांडिंग की जा रही थी। जिसके बाद माना जा रहा था कि राम रहीम डेरे की गद्दी हनीप्रीत को सौंप सकता है। 

विज्ञापन

सत्संग में राम रहीम ने कहा कि साध संगत भी जानती है। हमारी बिटिया का नाम हनीप्रीत है, धर्म की बेटी है और मुख्य शिष्या है।अब हमने रुहानी दीदी नाम दिया है। ताकि आप आसानी से नाम ले सकें।


बुरा ना मानना, मुंह से निकल गया

भड़कते हुए राम रहीम कह रहा है कि बुरा ना मानना हमारे भाई। हमारे चौथा स्तंभ। क्योंकि मुंह से निकल जाती है। हम आपको बुरा नहीं कहना चाहते। कहा कि हमने अपनी साध संगत को पिछली बार ये कसम दिलाई थी कि गुरु के समतुल्य समझना अपनी आशिकी को बेइंतहा दाग लगाना है। इन बच्चों ने हमें तोहफा दिया कि हम अपने गुरु पर 100 फीसदी यकीन करेंगे और उसके बराबर किसी को नहीं मानेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें