फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: एक्सीडेंट में पीआरडी के जवान और किसान की मौत, दो युवक घायल, घरों में पसरा मातम

Sun, 20 Apr 2025 05:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

दोनों युवकों की मौत अलग-अलग हादसों में हुई। पुलिस ने आकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों के घरों और गांवों में शोक है। 
विज्ञापन
जवान अनुज और किसान संदीप की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव निवासी पीआरडी का जवान अनुज अपने साथी के साथ बुलट बाइक से बागपत से लौट रहा था। जैसे ही बड़ौत रोड पर बंधन बैंक के पास पहुंचा, नोरोजपुर रोड से आई एक बाइक से भिड़ंत हो गई। अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। अनुज क़ी ज़िला अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। पुराना कस्बा निवासी अबुजर क़ी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हादसे में बावली गांव में खेत से घर आ रहे किसान संदीप को रोडवेज बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई । रोडवेज चालक फरार हो गया। बड़ौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बड़ौत थाने में तहरीर देकर रोडवेज चालक के खिलाफ कार्यवाही क़ी मांग क़ी है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें