फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मिलाना के जंगल में पुलिस ने गोकशी की घटना होने से रोकी, तीन गोकश गिरफ्तार, छह हुए फरार

Wed, 06 Sep 2023 03:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत पुलिस ने गोकशी की बड़ी घटना होने से रोकी है। पुलिस ने तीन गोकश गिरफ्तार कर लिए जबकि छह गोकश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार गोकश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के दोघट थानाक्षेत्र में पुलिस ने गोकशी की घटना होने से बचा ली। तीन गोकशों की गिरफ्तार कर उनके कब्जे से निराश्रित गोवंश को छुड़ाया, जबकि छह गोकश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने नौ गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए गोकशों के कब्जे से दो छुरे बरामद किए। ये लोग निराश्रित गोवंश का कटान कर मांस की बिक्री करते थे।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे के लगभग एसआई अमरदीप पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए मिलाना गांव पहुंचे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि अलह इलाही उर्फ इल्ला पुत्र समयदीन के ईंख के खेत में कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे है।

यह भी पढ़ें: आज चुनी जाएगी गांव की सरकार: रिक्त प्रधान पदों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, देखें कहां कैसा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने ईंख के खेत में घेराबंदी कर गोकशों का इंतजार करने लगे। कुछ समय बाद नौ लोग एक गोवंश को लेकर ईंख के खेत में पहुंचे। पुलिस घेर कर तीन गोकशों को धर दबोचा। जबकि छह गोकश भागने में कामयाब हो गए।

पकड़े गए गोकश तालिब पुत्र सलीम निवासी मिलाना, साजिद पुत्र यूसुफ, विजय पुत्र किरणपाल निवासी फौलादनगर के कब्जे से निराश्रित गोवंश को छुड़ाया। उनके पास से दो छुरे बरामद हुए, जबकि फरार हुए गोकश साजिद, आसिफ, इकराम पुत्र नूरा, आबिद पुत्र यूसुफ निवासी फैलादनगर, मोहिन व एक अज्ञात शामिल है।

पकड़े गए गोकशों ने बताया कि वे सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंश को पकड़ कर उसका कटान करते है और मांस को बेचकर घर का खर्च चलते है। पुलिस ने नौ गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि फरार गोकशों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें