फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनस हत्याकांड का खुलासा: दबोचे गए दो आरोपी, पूछताछ में उगला मर्डर का पूरा सच, दर्दनाक थी वारदात

Sun, 13 Aug 2023 05:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat Murder Case : पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अनस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने वारदात का पूरा सच उगल दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत के कोताना गांव के प्राइवेट लाइनमैन के बेटे अनस की हत्या लूट का विरोध करने पर की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को अनस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं, पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, बाइक व मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने जहां पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, वहीं इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए।

Trending Videos

उल्लेखनीय है कि कोताना गांव के प्राइवेट लाइनमैन अब्बास के बेटे अनस की बाइक सवार तीन युवकों ने गत 30 जुलाई को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में परिवार के ही सत्तार पुत्र कल्लू ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से कोतवाली पुलिस हत्या का खुलासा करने में जुटी थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इसके बाद एसओजी टीम को भी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए लगाया गया। शनिवार की रात एसओजी टीम को सूचना मिली कि अनस हत्याकांड के हत्यारोपी लुहारी गांव के है और वे गांव में ही खुलेआम घूम रहे हैं। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों में अक्षित पुत्र कुंवरपाल व रवि पुत्र सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा मुख्य आरोपी छोटू उर्फ आदित्य पुत्र देवेंद्र मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या करने की बात स्वीकार की। एसओजी प्रभारी रवेंद्रपाल पहलावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे लूट के इरादे से घर से निकले थे, तभी कोताना गांव के पास एक नलकूप पर अनस मोबाइल चलाते हुए मिला। अनस से मोबाइल लूटने का प्रयास किया गया तो उसने विरोध किया, तभी छोटू उर्फ आदित्य ने चाकू से उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: UP: स्कूल से लौट रही 9वीं की छात्रा को खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, सहेली से छेड़छाड़, दहशत में पीड़िता
विज्ञापन

हत्या कर गांव में खुलेआम घूमते रहे आरोपी
अनस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी लुहारी गांव में ही अपने-अपने घर चले गए। 31 जुलाई को जब हत्यारोपियों को यह जानकारी मिली कि चाकू लगने के बाद अनस की मौत हो गई थी, तो तीनों ने गांव के ही तेजवीर के बाग में जाकर लूट का मोबाइल तोड़ दिया था और उसे जमीन में दफना दिया था।

यह भी पढ़ें: बुझ गया चिराग: रामगंगा पोषक नहर में डूबने से बच्चे की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें