फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निर्दलीय प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज, लगा ये बड़ा आरोप, ASP ने गाली देकर खूब लगाई थी लताड़, ये था पूरा मामला

Fri, 12 May 2023 04:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उस पर सरकारी कार्य में बाधा डालना और अभद्रता करने का आरोप लगा है। वहीं, ASP ने भी मर्यादा को भूलते हुए प्रत्याशी को गाली देते हुए खूब लताड़ लगाई थी। यह मामला गुरुवार से ही खूब चर्चा में है।
विज्ञापन
बागपत में मतदान के दौरान हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में वीर स्मारक इंटर कॉलेज में हुए हंगामे के बाद आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर मतदान के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। उधर, एएसपी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने मुकदमा दर्ज कराया कि बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे वह चुनाव ड्यूटी में वीर स्मारक इंटर कॉलेज, बड़ौत के पास पहुंचे तो स्कूल के बाहर भीड़ एकत्र थी। चुनाव आचार संहिता का हवाला देकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वहीं पर मौजूद निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र पुलिस से उलझ गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाने लगा। जितेंद्र ने अपने समर्थकों को स्कूल के गेट पर ही खड़े रहने को ही कहा। 

बताया गया कि जितेंद्र डमी प्रत्याशी है, जिसने आरएलडी-सपा गठबंधन प्रत्याशी बबीता तोमर को समर्थन दे रखा है। इसी दौरान एएसपी मनीष कुमार मिश्र व एडीएम प्रतिपाल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी और एडीएम ने जितेंद्र को समझाना चाहा, लेकिन वह अपने समर्थकों को हंगामे के लिए उकसाने लगा और पुलिस पर ही आरोप लगाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: मतदान को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी-एएसपी में नोकझोंक, पुलिस ने भीड़ को लाठियों से खदेड़ा

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र ने न केवल आचार संहिता का उल्लंघन किया, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डाली और धमकी देते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जिस पर आरोपी को हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। 

यह भी पढ़ें: UP: मर्यादा भूले ASP, प्रत्याशी को गाली देकर खूब लताड़ा, विरोध में सामने आया परिवार, जयंत ने ट्वीट कर लिखा...

यह था मामला
मतदान केंद्र में एएसपी और एडीएम एजेंटों को निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र ने आकर हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया, जिसके बाद एएसपी और जितेंद्र के बीच नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते एएसपी को गुस्सा आ गया और उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे मतदान केंद्र से बाहर निकलवा दिया। जानकारी के बाद रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इसी मामले को लेकर ट्वीट किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें