फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में पुलिस मुठभेड़: परिवार से हाईवे पर लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 30 से अधिक मुकदमे

Mon, 23 Nov 2026 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बड़ौत में पुलिस ने मेरठ के परिवार से हाईवे पर लूट करने के आरोपी सुरेंद्रपाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने लूटा गया हार, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के साथ टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत में मेरठ के परिवार से हाईवे पर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सोमवार तड़के बड़ौली-बड़का मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गाजियाबाद निवासी सुरेंद्रपाल पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अमजद फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया पीली धातु का हार, चोरी की अपाचे बाइक, फर्जी नंबर प्लेट और तमंचा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्रपाल पर अलग-अलग जिलों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Trending Videos

सीओ कार्यालय से 100 मीटर दूर परिवार को बनाया था निशाना
मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी विक्रांत गौतम 21 नवंबर की रात अपनी पत्नी सावित्री गौतम और बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ बड़ौत में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सीओ कार्यालय से करीब 100 मीटर दूर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

बदमाशों ने तमंचा दिखाकर सावित्री गौतम के गले से हार और अन्य जेवर लूट लिए। विरोध करने पर विक्रांत गौतम के सिर पर तमंचे से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इस मामले में विक्रांत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के बड़ौली-बड़का मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुरेंद्रपाल पुत्र कांति प्रसाद निवासी उत्तरांचल कॉलोनी, नंदग्राम, गाजियाबाद के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अमजद मौके से फरार हो गया।
 

लूटा गया हार, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटा गया पीली धातु का हार बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल चोरी की अपाचे बाइक, फर्जी नंबर प्लेट, .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी मिला है।

पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्रपाल पर गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और हापुड़ समेत कई जिलों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर जेल में हुई थी दोनों की मुलाकात
पूछताछ में सुरेंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात अमजद से बुलंदशहर जेल में हुई थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर 21 नवंबर को बड़ौत में राज्यमंत्री केपी मलिक वाली गली के पास महिला से हार लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस फरार आरोपी अमजद की तलाश में जुटी है।

सीओ बड़ौत अंशु जैन ने बताया कि मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें