फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट चैम्पियनशिप में खेलेंगे बागपत के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चुने गए बेहतरीन खिलाड़ी लखनऊ में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में खेलेंगे। सोमवार को विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ और ताइक्वांडो संघ बागपत के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन नगर स्थित देवकृष्णा पब्लिक स्कूल में हुआ। विजेता खिलाड़ी लखनऊ में होने जा रही किड्स पीवी सब जूनियर कैडेट जूनियर एवं सीनियर बालक एवं बालिका स्टेट ऑफिशियल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेंगे। परिणाम में किड्स वर्ग में प्रीति, श्री शर्मा, निहारिका, विंसी, प्रिंस, प्रणव, शिवा, काजल शर्मा, अभिमन्यु शर्मा, अक्षय, प्रियांशु, प्रियम, निष्ठा, सब जूनियर वर्ग में हिमांशु, पंकज, युगांत, मयंक, चिराग, कृष्णा, विनती, वंशिका, प्रकृति, नवीन, कैडेट वर्ग में ललित, यश, जतिन, आयुष, प्रीति, रितिका, उज्ज्वल, अभिनव, सागर, मनीष, अनमोल, अंकित, गुड्डू, सायमा, विजय, सीनियर वर्ग में अक्षिता, वंशिका का चयन हुआ। इस दौरान संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी, सोनू यादव, सचिव सचिन शर्मा, ममता शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, यशवीर धामा, अजीत यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें