फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ओवरटेक के चक्कर में कैंटर से टकराई पिकअप, युवक की मौके पर मौत, खून से लाल हुई सड़क

Fri, 27 Dec 2024 03:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

वहीं एक अन्य हादसे में बोलेरो कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही उसके परिजनों को सूचित किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर दो हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह नौ बजे ओवरटेक करते समय कैंटर से पिकअप गाड़ी टकरा गई। पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उसके हेल्पर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक हेल्पर की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 
 
विज्ञापन

दूसरा हादसा यमुना पुल के पास हुआ। साहिबाबाद का रहने वाला विकास सैनी अपनी बोलेरो कार से साहिबाबाद से चंडीगढ़ जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर बोलेरो एक्सप्रेसवे से नीचे गहरी खाई में उतर गई। इससे चालक विकास सैनी गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। इसके बाद बोलेरो को खाई से बाहर निकलवाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें