फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दिल्ली में नए संसद भवन के सामने खुद को आग लगाने वाले जितेंद्र की मौत, छपरौली में पुलिस अलर्ट

Fri, 27 Dec 2024 10:33 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

पिता से मारपीट समेत कई मामलों में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर जितेंद्र ने खुद को आग लगा ली थी। देर रात दिल्ली के अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
जितेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नए संसद भवन के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले जितेंद्र ने बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसका पता चलते ही जिले में पुलिस अलर्ट हो गई। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

छपरौली कस्बे की पट्टी धंधान में रहने वाले रविंद्र ने बताया कि उसके छोटे भाई जितेंद्र ने कई साल पहले हुई घटनाओं में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में भी शिकायत कर रखी थी। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर मंगलवार को जितेंद्र ने दिल्ली में नए संसद भवन के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। 
 
विज्ञापन

इसका पता चलने पर जितेंद्र के पिता महीपाल परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली अस्पताल चले गए। रविन्द्र ने बताया कि आग लगने से उसके भाई का अधिकांश शरीर जल चुका है और हालत चिंताजनक बनी हुई थी। बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जितेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत होने का पता चलते ही देर रात कस्बे के काफी लोग दिल्ली चले गए। उधर कस्बे में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें