पुरा महादेव में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
झंडापूजन और झंडारोहण के बाद शुरू हुआ मुख्य जलाभिषेक
मंदिर में मंगलवार सुबह 3 बजकर 54 मिनट पर झंडापूजन शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक चले पूजन के बाद सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर झंडारोहण किया गया। इसके बाद चतुर्दशी का मुख्य जलाभिषेक शुरू हुआ। चतुर्दशी लगते ही लाइन में लगे कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष पर गंगाजल चढ़ाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही मंदिर में जलाभिषेक का सिलसिला तेज हो गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: तेज बारिश में जल्दी-जल्दी हुआ जलाभिषेक, औघड़नाथ मंदिर में 10 बजे ही खत्म हुई कांवड़ियों की लाइन
डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय मंदिर में कैंप किए हुए हैं। दोनों अधिकारी लगातार मेले की व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भीड़ को देखते हुए कांवड़ियों की आवाजाही और जलाभिषेक व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।
बागपत के पुरा महादेव मंदिर में बारिश के बीच भी कांवड़ियों का जलाभिषेक लगातार जारी है। भारी बारिश के बावजूद पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। एसपी सूरज कुमार राय और एएसपी प्रवीण कुमार समेत पुलिस अधिकारी बारिश में मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।