फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका फिर चर्चा में आया, पिता समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जानें क्या है मामला

Thu, 22 Jan 2026 10:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड में वादी पर फायरिंग के मामले में ज्ञानेंद्र ढाका के पिता समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने फायरिंग से संबंधित सीसीटीवी की फुटेज देखने के बाद कार्रवाई की है।  
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढिकौली गांव के हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड में समझौता नहीं करने पर वादी नवीन ढाका को धमकी देने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका के पिता कृष्णपाल, अजय, वेदू और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ढिकौली गांव निवासी नवीन ढाका ने बताया कि अक्तूबर 2024 में पुरानी रंजिश में कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई प्रवीण उर्फ बब्बू की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसमें कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका और उसके कई साथी अलग-अलग जेल में बंद हैं। इसमें न्यायालय में चश्मदीद धनपाल की गवाही चल रही है। 
 

आरोप लगाया कि तीन दिन पहले सुबह के समय चश्मदीद गवाह धनपाल से मिलने उसके घर गए थे, तभी धनपाल शौचालय चले गए और उनके मोबाइल पर कॉल आ गई। कॉल रिसीव कर बात शुरू की तो कॉल करने वाले ने खुद को ज्ञानेंद्र ढाका का करीबी बताते हुए धनपाल के बारे में पूछताछ की। साथ ही गवाही पूरी होने से पहले जान से मारने की धमकी दी। 
 
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसी दिन वह अपने घर में बैठा हुआ था, तभी पांच-छह लोग भी वहां आ गए। उन्होंने पैरवी में खर्च हुए 12 लाख रुपये देने की मांग की, तभी एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से उस पर गोली चला दी। वह गोली लगने से बाल-बाल बच गए। जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें