फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: युवती की हत्या कर बिटौड़े में पेट्रोल डालकर जला दिया, पास ही पड़े थे सैंडिल, राख में मिला ये सबूत

Thu, 22 Jan 2026 08:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Murder in Baghpat: बाघू गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास बिटौड़े में बुधवार देर रात आग लगी थी। पुलिस आई और लौट गई। सुबह आकर देखा तो अधजला शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। हत्या करके शव यहां लाकर जलाने की आशंका है। 
विज्ञापन
बुधवार रात को जलता बिटौड़ा, बृहस्पतिवार सुबह आग बुझने पर मिला अधजला शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बाघू गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास बुधवार रात बिटौड़े में पेट्रोल डालकर युवती का शव जला दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह बिटौड़े में अधजला शव और पास में सैंडल मिले। राख में युवती के कुंडल भी मिले, लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी। यह माना जा रहा है कि हत्या करके एक्सप्रेसवे से यहां आकर शव जलाया गया। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बाघू गांव में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास भाकियू भानू के जिला प्रभारी जगत सिंह के खेत में कुछ ग्रामीणों के उपलों के बिटौड़े लगा रखे हैं। बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे अपने दोस्तों के साथ कार से वापस लौट रहे गांव के ही रोहित ने फोन करके बिटौड़े में आग लगी होने की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बिटौड़े में आग लगाने के बारे में बताया। 
वहां आए पुलिसकर्मियों ने जांच की और आग बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों को बुलाने की बात कही। उस समय गांव के लोगों ने बिटौड़ा पूरा जलने पर अग्निशमन की टीम को बुलाने से मना कर दिया। वहां से ग्रामीण व पुलिसकर्मी भी वापस लौट गए।

मौके पर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह खेत में दोबारा पहुंचे तो वहां बिटौड़े में अधजला शव दिखाई दिया। बिटौड़े के पास युवती के सैंडल, लिपिस्टिक और तेल के पाउच पड़े हुए मिले। शव मिलने का पता चलते ही वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान, सीओ अंशु जैन समेत अन्य अधिकारियों ने डॉग स्कवायड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
 

पास में मिली युवती की चप्पलें। - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने अधजला शव व सभी सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की उम्र 30 वर्ष के आसपास होने की बात कही जा रही है। यह भी आशंका जताई गई कि युवती की हत्या करने के बाद शव यहां लाकर जलाया गया। पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली और रात में खेत में काम करने वाले किसानों से पूछताछ भी की।

ये भी देखें...
अरमान हत्याकांड: मजाक के बदले मौत..., टोपी उतारने पर दो दोस्तों ने डंडों से पीटा, बेहोश होने तक मारते रहे
 

पुलिस ने छानी राख तो मिले कुंडल
बाघू गांव में बिटौड़े में अधजला शव और सैंडल मिलने पर पुलिस ने अन्य साक्ष्यों की तलाश भी की। इसमें पुलिसकर्मियों ने बिटौड़े की राख छानकर देखा तो उसमें कानों के कुंडल भी मिले। इससे शव युवती का होने का पता चला। इसके चलते पुलिस ने गांव से लापता हुई युवतियों और महिलाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
बिटौड़े में युवती का अधजला शव मिला है। कई टीमों को लगाया गया है। युवती की पहचान का प्रयास किया जा रहा है, उसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। 
-सूरज कुमार राय, एसपी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें