डेरा सच्चा सौदा आश्रम के सामने स्थित शेखपुरा वन्य क्षेत्र मार्ग व रमजान, फेजाब, नसीरुद्दीन निवासी बरनावा, इदरीश, रूढे, हरिओम, रणबीर, रणजीत, जयपाल, राजपाल, श्याम सिंह निवासी शेखपुरा की सैकड़ों बीघा धान, ज्वार, मक्का, फूल, मिर्च आदि की फसलें जलमग्न हो गईं।
उधर, नदी का पानी शेखपुरा गांव की सीमा तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीण चिंतित हैं वे रात तक गांव में नदी का पानी घुसने की आशंका जता रहे हैं। ग्राम प्रधान पति नूरहसन ने बताया कि कृष्णा नदी का पानी गांव की सीमा तक पहुंचने की सूचना प्रशाशनिक अधिकारियों को दे दी गई है।
वहीं, शाहपुर बाणगंगा में हिंडन नदी का पानी गांव की सीमा तक पहुंच गया है। यहां भी प्रवेंद्र गिरी, नीरज, नरेंद्र, श्रवण, लीलू, जसवंत, दुलीचंद सहित अनेकों किसानों की धान, ज्वार, बाजरा, ईंख, खीरे की फसलें जलमग्न हो गईं हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा नेताओं ने किया कोतवाली का घेराव, जमकर हंगामा, पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप, ये है पूरा मामला