पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, एसपी ने जांच शुरू कराई
इस पूरे मामले में पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है। पुलिस की सख्ती के बाद भी इतने बड़े स्तर पर अवैध पशु कटान कैसे हो रहा था। इसे लेकर पुलिस पर भी मिलीभगत के आरोप लगे है। कोतवाली के कई सिपाहियों पर पशु तस्करों व अवैध पशु कटान करने वालों के लिए मुखबिरी करने का आरोप भी लग रहा है। इसे एसपी ने खुद भी गंभीरता से लिया है और इस मामले में जांच बैठा दी गई है। इसके अलावा लोगों ने पुलिस को बताया कि जाहिद नाम का व्यक्ति भी इस पूरे खेल में शामिल है।
बच्चों को बनाया सहारा, पुलिसकर्मी गए तो ईंट फेंकी
जब पुलिस ने छापा मारा तो अवैध पशु कटान करने वाले खुद भाग गए। पुलिस ने पीछा यिका तो बच्चों को उनके सामने भेज दिया, जो पशु लेकर जाने लगे। पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा किया तो छत से ईंटें फेंकी गई।
पुलिस ने पुराने कस्बे में छापा मारकर काफी बड़ी संख्या में खाल और पशुओं को बरामद किया है। इस मामले में अगर पुलिस की लापरवाही या मिलीभगत मिलती है तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच शुरू करा दी गई है। अवैध पशु कटान में शामिल किसी को नहीं बख्शा नहीं जाएगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी