फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर: एक सप्ताह में सात लोगों की मौत, दहशत में पूरा गांव, कई घरों में छाया मातम, पढ़िए क्या बोले सीएमओ

Thu, 17 Aug 2023 09:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत के एक गांव में बुखार से कहर मचा हुआ है। गांव में एक सप्ताह में बुखार से सात लोगों की मौत हो गई। ऐसे में पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
बुखार - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में अमीनगर सराय के बसौद गांव में बुखार का कहर लगातार बढ़ रहा है। गांव में एक सप्ताह में महिला व बच्चों समेत सात की मौत हो चुकी है। लोगों का कहना है कि बुखार आने पर प्लेटलेट्स कम होने लगती है और उसके बाद मरीज की मौत हो रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


बसौद गांव में एक सप्ताह में हबीबा (9), शादाब (14), वचन (46), मीना (44), जियान (1), भगवानदास गुर्जर (85) और अय्यूब ठेकेदार (75) की बुखार से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों अब्दुल कादिर और परवेज अहमद का कहना है कि जिस तरह से बीमारी के कारण गांव में लगातार मौत हो रही हैं, उससे गांव में दहशत बन गई है। उनके अनुसार गांव में काफी लोग बीमारियों की चपेट में आ गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे गांव में बीमारी फैल रही है। गांव में सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गांव में नियमित कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जा रही है। गांव में दो व्यक्तियों के अलावा यहां आए हुए कैराना के एक बच्चे की मौत हुई है। इनमें से एक व्यक्ति की टीबी की बीमारी और दूसरे की हृदयाघात से मौत होने का मामला सामने आया है। अन्य जिनकी मौत हुई है, उनकी जांच कराने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: शामली: STF के हत्थे चढ़ा ISI का सदस्य, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे, देश को दहलाने की थी साजिश
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जा रही है और दवा का छिड़काव भी कराया गया है। हमारी जानकारी में अभी तक गांव में दो व्यक्ति और एक बच्चे की मौत होने का मामला है। अन्य के बारे में जांच कराई जाएगी। - डॉ. महावीर सिंह, सीएमओ

यह भी पढ़ें: 
Mission 2024: आधे से ज्यादा भाजपा पदाधिकारी बदले जाएंगे, रालोद का समरसता अभियान फिर शुरू होगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें