बागपत जनपद के बड़ौत में कई कॉलोनियों समेत बिनौली रोड पर अचानक विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे करीब 450 घरों की बिजली ठप हो गई। वहीं, बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी फाल्ट को ठीक नहीं किया गया। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया तो लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की।