संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। सूरजपुर महनवा की मस्जिद में फर्ज की नमाज में तकरीर करते हुए कारी फरमान ने कहा कि बहुत से लोग जो रोजा नहीं रखते और जुबान से गलत किस्म के अल्फाज कह देते हैं, यह गलत है। दीन की छोटी से छोटी बात का मजाक उड़ाना हराम है। दीन की मजाक उड़ाने से की गई तमाम इबादत जाया हो जाती है।
उन्होंने कहा कि अपने अंदर चरित्र, दया व अनुशासन का विकास करना ही रोजा है। रोजा केवल भूखा रखने के लिए नहीं बल्कि रोजेदारों के अंदर दया के साथ-साथ अनुशासन विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने सभी मुसलमानों को रोजे रखने के साथ पांच वक्त की नमाज पढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अल्लाह खुश होंगे तो खुद हमारी जरूरतों को पूरा कर देंगे। अपने मां-बाप की खिदमत करनी चाहिए। मां-बाप की खुशी में ही जन्नत है। इस मुबारक महीने में ज्यादा से ज्यादा खैरात व सदका करना चाहिए।