फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: फिर हुआ रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने हथौड़ा मारकर की बड़े भाई की हत्या, खुद कबूला जुर्म

Tue, 07 Feb 2023 10:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बिलोचपुरा गांव में छोटे भाई ने शराब के नशे में बड़े भाई  की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने परिजनों और पुलिस को हत्या की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amr ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को फिर से रिश्तों के कत्ल की वारदात सामने आई। यहां बिलोचपुर गांव में भाई ने भाई की हत्या कर डाली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमीनगर सराय थानाक्षेत्र के बिलोचपुरा गांव में कलयुगी भाई ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने भाइयों व पुलिस को हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को  गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर हथौड़ा भी बरामद कराया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा मेरठ, कुत्ते हो रहे खूंखार, हर रोज 116 को बना रहे शिकार
विज्ञापन


बिलोचपुरा गाव में नहीम पुत्र यासीन (26) वर्ष अपने छोटे भाई कासिफ के साथ रहता था, जबकि उसके अन्य पांच भाई व तीन बहनें खेकड़ा में रहती हैं। दोनों भाई मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।

सोमवार की रात दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई, जिसमें छोटे भाई कासिफ ने हथौड़े से सिर पर वार करके बड़े भाई की हत्या कर दी। उसके बाद हत्यारोपी ने अपने भाइयों  व थानापुलिस को घटना की जानकारी देकर अपना जुर्म कबूल किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों का कहना है की दोनों भाइयों ने सोमवार रात अत्यधिक शराब पी थी। घटना स्थल पर भी शराब के खाली पव्वे बरामद  हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें