फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चावल से लदे कैंटर लूट मामले में मुठभेड़ में चार गिरफ्तार

Wed, 28 Dec 2022 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर साढ़े आठ टन चावल से लदा ट्रक लूटने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़, बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर साढ़े आठ टन चावल से लदा ट्रक लुटने की घटना का बागपत पुलिस ने मुठभेड़ में खुलासा कर दिया। जिसमें नैथला मोड़ के पास गोली लगने से घायल दो लुटेरों समेत चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।जिनकी निशानदेही पर अलीगढ़ से चावल से लदा कैंटर बरामद कर लिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बिहार के मधुबनी जिले के कछरा निवासी चालक प्रेम कुमार 20 दिसंबर की रात हरियाणा के बहालगढ़ से कैंटर में साढ़े आठ टन चावल लादकर उत्तराखंड के हल्द्वानी जा रहा था। प्रेम कुमार ने बताया कि जैसे ही वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर यमुना पुल से आगे पहुंचा तो बदमाशो ने इशारा देकर उसे रोका और उसे बंधक बनाकर चावल से लदा कैंटर लूट लिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे नैथला मोड के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों के साथ उनकी मुठभेड़ हो गयी। जिसमे आजाद  निवासी ददाहेडी जनपद मुजफ्फरनगर व  हाल निवासी खिचरा जनपद हापुड व साहिब निवासी बडौदा जनपद हापुड गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस ने घेराबंदी के बाद दोनों घायल बदमाशो व उनके साथी जाहिद अशोक विहार लोनी गाजियाबाद निवासी शेखपुरा खचरा थाना धौलाना जनपद हापुड को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से दिल्ली से चोरी एक कार, तमंचे कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर लुटा गया चावल से लदा कैंटर बरामद किया। घायल बदमाशो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें