कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे नैथला मोड के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों के साथ उनकी मुठभेड़ हो गयी। जिसमे आजाद निवासी ददाहेडी जनपद मुजफ्फरनगर व हाल निवासी खिचरा जनपद हापुड व साहिब निवासी बडौदा जनपद हापुड गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने घेराबंदी के बाद दोनों घायल बदमाशो व उनके साथी जाहिद अशोक विहार लोनी गाजियाबाद निवासी शेखपुरा खचरा थाना धौलाना जनपद हापुड को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से दिल्ली से चोरी एक कार, तमंचे कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर लुटा गया चावल से लदा कैंटर बरामद किया। घायल बदमाशो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।