फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाबा राम रहीम के डेरे में लोगों के प्रवेश पर रोक, पुलिस कसेगी शिकंजा

Sun, 22 Jan 2023 04:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैराल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम पहुंचा। राम रहीम हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी साथ आए हैं। आश्रम में गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। 
विज्ञापन
डेरे के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुचने पर रविवार को काफी लोग पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। 

विज्ञापन


रोहतक की सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर शनिवार को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुचा है। उसके यहां आने की सूचना पर रविवार को साध संगत आश्रम पर पहुंची, लेकिन डेरे के जिम्मेदार लोगों उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया।

यह भी पढ़ें:Shamli: सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, घर से बुलाकर वारदात को दिया अंजाम, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन


पुलिस ने साध संगत को उनके द्वारा यूट्यूब चैनल पर आने की बात की और कहा कि घर पर रहकर ही राम रहीम को सुने और नियमों का पालन करते हुए वापस लौट जाने की अपील की। सीओ बागपत डीके शर्मा ने कहा कि आश्रम पर पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी भी लगाई गई है। पैरोल के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो कारवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


कार से किया डेरे का भ्रमण
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने रविवार को कार में स्वयं ड्राइविंग करते हुए संपूर्ण डेरे का भ्रमण किया। इस दौरान उसने खेती बाड़ी, जामुन के बाग, फुलवारी, कैंटीन, लंगर-घर, पशुशाला को देखा और सेवादारों लोगों को साफ सफाई अभियान चलाने व कोविड के नियमों का पालन करने की बात कही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें