बागपत के सिसाना गांव के जंगल में स्थित भूरेलाल वाले पीर की मजार में शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। रविवार की सुबह मजार में तोड़फोड़ की जानकारी पर लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोबारा से मजार को ठीक कराया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।
सिसाना गांव के रहने वाले परविंदर चौहान ने बताया कि खंडवारी में भूरेलाल पीर है। जहां काफी समय से बागपत, सिसाना समेत कई गांव के लोग पूजा करते हैं। त्योहारों पर लोगो की भीड़ लगी रहती है।
यह भी पढ़ें: Baghpat News: महिला की मौत के मामले में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
उन्होंने बताया कि शनिवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने मजार में तोड़फोड़ कर दी। जानकारी होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। उधर मजार में तोड़फोड़ की घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई।
लोगों ने कहा कि माहौल बिगाड़ने के लिए मजार तोड़ी गई थी, लोगों शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आरोपीयो को पकड़ने की मांग की। उधर पुलिस ने तोड़ी गई मजार को दोबारा बनवा दिया।