फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लहचौड़ा, धनौरा और बिनौली में तीन महिलाओं को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन लगाकर बचाई तीनों की जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल/बिनौली/बागपत। जिले में सांप के लोगों को डसने की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। बृहस्पतिवार रात लहचौड़ा, धनौरा और बिनौली में तीन महिलाओं को सांप ने डस लिया। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाकर उनकी जान बचाई। इसके बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
लहचौड़ा गांव निवासी मुनेश बृहस्पतिवार शाम अपने खेत पर मिर्च तोड़ रही थी। तभी एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। महिला के चीखने पर पास में काम कर रहा उसका बेटा हरीश वहां आया और उसे उठाकर निजी चिकित्सक के यहां लेकर चला गया। चिकित्सक ने महिला को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की 20 वैक्सीन लगाकर मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा बिनौली गांव निवासी अमरेश अपने घर में चारपाई पर सो रही थी। रात में सांप ने उसे पैर में डस लिया। उसके चिल्लाने पर परिवार के लोग जाग गए, जिन्होंने सांप को जाते हुए देखा। परिवार वाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाकर जान बचाई। इसके बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा धनौरा गांव में शुक्रवार की सुबह घर में काम कर रही पिंकी के पैर में सांप ने डस लिया। जिसका बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया, जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाकर उसकी जान बचाई। इस मामले में डॉ. शाहिद अली का कहना है कि उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें