Baghpat News : दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि गोरीपुर मोड़ के पास इको कार ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों कांवड़िये घायल हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कांवड़ियों के साथियों की मदद से उन्हें सोनीपत अस्पताल में भर्ती कराया।