फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: पड़ोस की महिला ने काटी चार माह की बच्ची की जीभ, मां से आएदिन होता था झगड़ा; मासूम से लिया बदला

Wed, 07 Oct 2026 10:47 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

रठौड़ा गांव में सुनील काम पर गया था और उसकी पत्नी खेत पर चारा लेने गई थी। घर पर बड़ी बेटी आरजू और चार माह की अक्षी थे। आरजू पानी लेने चली गई। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस की महिला आई और अक्षी की जीभ काटकर चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
बच्ची अक्षी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरौली स्थित रठौड़ा गांव में बुधवार सुबह करीब 11 बजे सुनील की चार माह की बेटी अक्षी की धारदार हथियार से आधी जीभ काट दी गई। परिजनों ने सीएचसी में घायल बच्ची का उपचार कराया, जहां से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रठौड़ा गांव निवासी सुनील ने बताया कि बुधवार सुबह वह मजदूरी पर चला गया था और उसकी पत्नी सोनिया खेत में चारा लेने गई थी। घर में बड़ी बेटी आरजू, चार माह की छोटी बेटी अक्षी थे। अक्षी को चारपाई के बीच चुनरी बांधकर उस पर लेटा रखा था। बड़ी बेटी आरजू पास में सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने चली गई। जब वह वापस आई तो पड़ोस की एक महिला घर से निकलती हुई दिखी।
 

आरजू घर में घुसी तो अक्षी की आधी जीभ कटी हुई मिली, जो लटकी हुई थी। आरजू शोर मचाते हुए घर से बाहर निकली तो आसपास के लोग आ गए। थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी सोनिया भी आ गई। उसने फोन कर पूरी घटना के बारे में बताया। सुनील ने घर से निकलते हुए देखी गई पड़ोस की महिला पर बेटी की जीभ काटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही जीभ काटने का कारण पता लगाने की मांग की। पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
 

मैं पानी लेकर आई तो पड़ोस की आंटी घर से निकल रही थी
आरजू से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह प्यास लगने पर पड़ोस में लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। उस समय अक्षी ठीक थी। हैंडपंप से पानी लेकर वापस चली तो पड़ोस की आंटी घर से निकल रही थी।
 

बच्ची की मां और पड़ोसी महिला में हो चुका झगड़ा
सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी सोनिया और पड़ोसी महिला के बीच पहले कई बार कहासुनी और झगड़ा हो चुका है। उसकी पत्नी खेत में जाती है और पड़ोसी महिला दिनभर घर में रहती है। पड़ोसी महिला का उसके घर आना-जाना भी नहीं है।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
बच्ची की जीभ काटने का मामला जानकारी में आया है। इसमें जांच कराई जा रही है। जिस महिला पर आरोप लगाए गए, उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-अंशु जैन, सीओ बड़ौत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें