फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नेशनल हाईवे पर बुधवार रात से थमेंगे हल्के वाहनों के पहिए, जान लें क्या रहेगा रूट डायवर्जन प्लान

Tue, 04 Aug 2026 09:50 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Kanwar Yatra 2026: दिल्ली-सहारनपुर व मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बुधवार रात 12 बजे से वाहन रोक दिए जाएंगे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से वाहन जाएंगे। 13 अगस्त से रूट डायवर्जन लागू रहेगा। 
विज्ञापन
बागपत से होकर गुजरते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में दिल्ली-सहारनपुर और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे समेत कई मार्गों पर बुधवार रात 12 बजे से हल्के वाहनों के पहिए भी थम जाएंगे। हल्के वाहनों को रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों के वाहनों को रोककर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से भेजा जाएगा। इससे पहले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जा चुका है।
विज्ञापन

 

हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लेकर आने वाले लाखों कांवड़िये जिले के विभिन्न मार्गों पर पहुंचने लगे हैं। इसको लेकर पुलिस ने पहले ही रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया था। 31 जुलाई की रात से दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, सोनीपत-मेरठ नेशनल हाईवे, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग समेत अन्य मार्गों पर भारी वाहनों को रोक दिया गया था। अब बुधवार रात से हल्के वाहनों को भी रोक दिया जाएगा। रूट डायवर्जन प्लान 13 अगस्त तक लागू रहेगा।
 

इस तरह भेजे जाएंगे वाहन
- पुलिस के रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जाने वाले वाहनों को शामली से करनाल, पानीपत, सोनीपत से भेजा जाएगा। इसी तरह शामली, मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को सोनीपत, पानीपत और करनाल के रास्ते भेजा जाएगा। निवाड़ा चौकी से किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- सोनीपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर बागपत से मेरठ जाने वाले वाहनों को राष्ट्र वंदना चौक से भारी वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जाएगा। इसी तरह मेरठ से आने वाले वाहनों को पेरिफेरल से कुंडली के रास्ते भेजा जाएगा। मेरठ से आने वाले वाहनों को हिंडन चौकी से आगे प्रवेश नहीं मिलेगा।
- मेरठ से रोहटा-खिवाई-कल्याणपुर पुरा महादेव मार्ग पर आने वाले कांवड़ियों के वाहनों को कल्याणपुर पार्किंग में रोका जाएगा। हिंडन पुल से पहले ही सभी वाहनों को रोक दिया जाएगा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। पुरा महादेव मंदिर में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर बुढसैनी-नवादा-बालैनी मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
जिले में हल्के वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है, जिसका पालन कराने के लिए सभी बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अभी भारी वाहनों पर रोक लगेगी तो अन्य वाहनों को बाद में रोका जाएगा।
-सूरज कुमार राय, एसपी

ये भी देखें...
Baghpat: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने दिया बेटे को जन्म, घर में ही हुआ प्रसव, हिमाचल से गिरफ्तार किया आरोपी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें