बागपत जनपद के बालैनी चिरचिटा- पुरा महादेव कावंड़ मार्ग पर सोमवार को मवींकला गांव के समीप 15 फीट लंबा अजगर मिलने से हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल मे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: Shamli : 700 साल पुराने इस मंदिर में स्थापित है सफेद संगमरमर का खास पंचमुखी शिवलिंग, जलाभिषेक करने पर हर मुराद होती है पूरी
मवीकलां का बिंदर वन विभाग में चौकीदार है। सोमवार की सुबह वह अपने खेत में फूल तोड़ने के लिए गया था। उसे रास्ते में अजगर घूमता हुआ दिखाई दिया। उसने अजगर को देखकर शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे गांव के कालू, संजय प्रधान, हरेंद्र और राजीव मौके पर पहुंच गए।
शोर-शराबा सुनकर अजगर गड्ढे में घुस गया। बिंदर ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर अजगर की सूचना दी। उनकी सूचना पर वन रक्षक मोहित सांप पकडने वाले ढिकाना गांव के गुलशन के साथ मौके पर पहुंचे। जहां गुलशन ने अजगर को पकडक़र बोरे में बंद कर दिया। वन रक्षक मोहित ने बताया कि अजगर को दादरी के वन ब्लॉक मे छोड़ दिया है। गांव के जंगल में अजगर निकलने पर ग्रामीणों में दहशत है।