फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: लापता युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या, दोस्तों पर पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप; जंगल से मिला शव

Tue, 06 Oct 2026 10:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के गढ़ी कलंजरी निवासी अजय यादव दो अक्टूबर की रात दोस्तों के साथ घर से निकला था और इसके बाद लापता हो गया था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर घिटौरा के जंगल से शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, करीब दो साल पुरानी रंजिश के चलते ईंटों से कुचलकर हत्या की गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के रटौल क्षेत्र में दो अक्टूबर से लापता गढ़ी कलंजरी निवासी अजय यादव की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर घिटौरा के जंगल से अजय का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, दो दोस्तों के साथ शराब पार्टी के बाद अजय को जंगल में ले जाया गया, जहां पुरानी रंजिश में ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दो अक्टूबर की रात दोस्तों के साथ घर से निकला था अजय
गढ़ी कलंजरी निवासी अजय यादव दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के यहां गाड़ी चलाने का काम करता था। उसके भाई देवेंद्र यादव ने बताया कि दो अक्टूबर को गांव का ही लवदीप उर्फ कल्लू और पुरनपुर नवादा निवासी अमित भाटी रात करीब आठ बजे अजय को फोन कर घर से अपने साथ ले गए थे। इसके बाद अजय घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया।

परिजनों ने तीन अक्टूबर को तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिवार के लोग लगातार अजय की तलाश कर रहे थे। सोमवार को परिजनों ने अजय की हत्या की आशंका जताते हुए थाने पहुंचकर हंगामा भी किया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले घर पर की शराब पार्टी, फिर जंगल ले गए
पुलिस के अनुसार, दो अक्टूबर की रात लवदीप उर्फ कल्लू पार्टी करने के बहाने अजय को घर से ले गया था। उसके साथ अमित भाटी भी था। तीनों ने पहले लवदीप के घर पर शराब पी। इसके बाद रास्ते में भी शराब का सेवन किया और अजय को घिटौरा के जंगल में ले गए।

पुलिस के मुताबिक, जंगल में एक खेत में अजय की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

अमित की निशानदेही पर घिटौरा के जंगल से मिला शव
पुलिस ने अमित भाटी को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घिटौरा के जंगल से अजय का शव बरामद किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया गया है।

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि अमित की निशानदेही पर अजय यादव का शव बरामद हुआ है। अमित ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले किसी बात को लेकर उसका अजय यादव से झगड़ा हुआ था। तभी से वह अजय से रंजिश रखता था। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते हत्या की गई।

हत्या की खबर से गांव में पसरा सन्नाटा
अजय की हत्या की जानकारी मिलने के बाद गढ़ी कलंजरी गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें