फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में वारदात: रेत से भरी ट्रैक्टर-टॉली लेकर जा रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, घायल

Wed, 13 Mar 2024 09:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार


बड़ौत- अमीन नगर से मार्ग पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे युवक को अज्ञात लोगों ने मारी तीन गोली

युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक, बिनौली सीएचसी से मेरठ रेफर

फतेहपुर पुट्टी गांव के पास हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
बड़ौत।
विज्ञापन
हमले में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के में बड़ौत में अमीनगर सराय मार्ग पर मंगलवार की देर रात गांव से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मेरठ की ओर जा रहे युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। तीन गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फतेहपुर पुट्टी निवासी राहुल पुत्र प्रेमपाल(30) साल मंगलवार की देर रात रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर मेरठ की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित अभिषेक कटारिया स्कूल के पास पहुंचा तो, वहां पर पहले से ही मौजूद कुछ लोगों ने उसे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस दौरान राहुल को एक गोली पेट, एक गोली हाथ व एक गोली धाती पर लगी है। गोली लगने से राहुल लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावर उसे मृत समझ कर वहां से भाग निकले।

ग्रामीणों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें