फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAGHPAT: GST टीम की छापामारी के विरोध में आए व्यापारी संगठन, इंस्पेक्टर व सिपाही लाइन हाजिर, पढ़ें खास खबरें

Sun, 11 Dec 2022 05:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के आह्वान पर दोपहर तक बाजार बंद कर व्यापारियों ने दिया धरना। खेकड़ा में थाने से आरोपी भगाने के आरोप में इंस्पेक्टर और सिपाही पर गिरी गाज।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बागपत जनपद की आज दिन भर की खास खबरों पर आइए डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन


-जीएसटी की टीम की छापामारी के विरोध में आए व्यापारी संगठन
बागपत में संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के आह्वान पर दोपहर तक बाजार बंद कर व्यापारियों ने दिया धरना। उधर बड़ौत में भी बाजार में बंद रही दुकानें, व्यापारियों ने बैठक कर जताया विरोध।

-खेकड़ा थाने से आरोपी के भागने के मामले में इंस्पेक्टर व सिपाही लाइन हाजिर
दोघट थाना प्रभारी भी आरोपियों को नहीं पकड़ने पर लाइन हाजिर किए गए। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी को सौंपी गई खेकड़ा की कमान तो कई चौकी प्रभारी भी बदले गए।
विज्ञापन


 -कूर्डी गांव के स्मार्ट गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली के विरोध में किसानों को हंगामा। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रय केंद्र पर 40 किलो की की जा रही घटतौली। 

-महावतपुर के किसान सरदार के हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन और ग्रामीण, जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा 

-जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस को देख भागे आरोपी। बड़ौत की आवास विकास कालोनी के युवक प्रवीण पर तीन-चार युवकों ने किया धारदार हथियार से हमला। 

यह भी पढ़ें: BAGHPAT NEWS: खेकड़ा थाने से भागा आरोपी तो इंस्पेक्टर व सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन

-माफिया ने काट दिए शीशम के पेड ग्रामीणों को देख भागे। मलकपुर-बोहला मार्ग से लकड़ी माफियाओं ने काटे आधा दर्ज पेड़। ग्रामीणों ने वन विभाग में शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

-मुख्य मार्ग में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान। कासापुट्ठी में कीचड़ से लोगों का निकलना मुश्किल, आए दिन हो रहे चोटिल। ग्रामीणों का कहना कि कई बार मांग करने के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 

-मीतली गांव के मंदिर में मूर्ति खंडित कर कलश चोरी कर ले गया चोर। सूचना पर सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर की जांच। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

-वात्सायन पैलेस में ब्राह्मण महासभा की बैठक में पदाधिकारियों की नियुक्ति कर शपथ ग्रहण कराई । महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती ने जिले में ब्राह्मण स्वाभिमान व शौर्य यात्रा निकालने का लिया गया निर्णय  

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वेबसाइट पर ऑनलाइन किए 10वीं व 12वीं के मॉडल पेपर। छात्र परिषद की वेबसाइट पर आइकन मॉडल पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते है मॉडल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें