शादी के लिए दिलाए थे कपड़े
मृतक के भतीजे सनोज ने बताया कि 21 नवंबर को परिवार में दीपक पुत्र विक्रम सिंह की शादी थी। इसलिए सरदार सिंह ने खुद अर्जुन को बड़ौत ले जाकर उसे मंहगे कपड़े दिलाए। पूरा परिवार नौकर पर विश्वास रखता था, लेकिन किसी को शायद ये नहीं पता था कि विश्वासघाती अर्जुन उनके परिवार का इतना बड़ा सदमा दे जाएगा।
केस नंबर एक
दस जनवरी 2022 में ढिकाना गांव से एक नौकर ने अपने ही कोल्हू मालिक हरवीर के 10 साल के बेटे सोहित का अपहरण कर लिया था। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दस घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था। आरोपी नौकर राजू उर्फ राजन पुत्र बूचनू निवासी मोहल्ला परसोवा मिल्कीपुर अजरौली थाना धुमलिया जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
केस नंबर दो
सात अक्तूबर वर्ष 2016 में रातोंरात अमीर बनने के लालच में बिजरौल गांव से कक्षा तीन के छात्र आलोक उर्फ गोली पुत्र राजीव का घर में रहने वाली नौकर आकाश पुत्र हाकिम निवासी बदायूं ने अपहरण कर लिया था। जिसके बाद बड़ौत कोतवाली पुलिस ने दादरी पुलिस की मदद से आरोपी को धर दबोचा था और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था।
केस नंबर तीन
11 दिसंबर 2019 में बागपत जनपद के एक मोहल्ले में नौकर अपने ही मालिक की बेटी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करता था। साथ ही किशोरी को धमकी देता रहा कि यदि उसने किसी को बताया तो उसकी और उसके पिता की हत्या कर देगा। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी जावेद पुत्र असलम निवासी गुराना रोड बड़ौत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
वेरिफिकेशन न करवाना लोगों को भारी पड़ रहा है। जरूरत के समय लोग बिहार, झारखंड, बरेली, अलीगढ़ सहित अन्य जनपदों से आए युवकों को नौकर की तरह रखते हैं, लेकिन उनका पुलिस से वेरिफिकेशन नहीं करते। जिस कारण मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर नौकर खिसक जाते हैं। - एनएस सिरोही, इंस्पेक्टर