फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में एंटी भूमाफिया सैल का गठन

Tue, 02 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एंटी भू-माफिया सैल सरकार की जमीन को कब्जा मुक्त कराएगी। प्रशासन की ओर से इसका गठन कर दिया गया है। अवैध निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पहले चरण में कब्जे वाली भूमि का चिह्निकरण होगा, उसके बाद पुलिस प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा। 
विज्ञापन


जिलेभर में सरकारी जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। आलीशान मकान बनाए दिए गए है। तालाबों की आकृति को ही बदल दिया गया है। गांवों में सबसे ज्यादा तालाबों पर ही कब्जे हैं। ग्राम समाज की भूमि को भी लोगों ने कब्जाया हुआ है। कानूनगो रोहित तोमर ने बताया कि सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए प्रशासन गंभीर है। एंटी भू-माफिया सैल का गठन कर दिया गया है। जो जिले में होने वाली जमीनों पर कब्जों की स्थिति का जायजा लेगी। पहले राउंड में कब्जे वाली जमीन का चिह्निकरण किया जाएगा। उसके बाद प्रशासन के अफसर लोगों से जमीन खाली करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद भी उन्हें समय दिया जाएगा। तब भी लोगों ने जमीन को नहीं खाली किया तो उसके बाद पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। इसका विरोध करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। कानूनगो ने बताया कि मंगलवार से ही एंटी भू-माफिया सैल के पदाधिकारी कार्रवाई में जुट गए है। जमीनों की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है। 

नोडल होंगे एसडीएम ओर तहसीलदार

एंटी भू-माफिया सैल के नोडल अधिकारी एसडीएम और तहसीलदार होंगे। इनके अलावा एक कानूनगो और चार लेखपालों की तैनाती की गई है। नोडल अधिकारी कानूनगो और लेखपालों के कार्यों की समीक्षा करेंगे, जिसके बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 
विज्ञापन

फोटो चस्पा कर भेजा जाएगा नोटिस

कानूनगो रोहित तोमर ने बताया कि शहर के बीच में तालाब है, जिस पर नगर पालिका की ओर से अवैध रूप से भराव कराया जा रहा है। उसकी फोटोग्राफी कराई गई है। फोटो आने के बाद पालिका के अफसरों को फोटो सहित नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तालाब की खुदाई कराने के बाद सुंदरीकरण कराने की प्रक्रिया की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें