दो दिन पूर्व महिला बिना बताए घर से लापता हो गई। महिला के पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। गांव के ही युवक पर महिला को ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक लंबे समय से गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार की सुबह महिला का पति गांव के युवक के घर पहुंचा और अपनी पत्नी के बारे में पूछा।
युवक के माता पिता ने घटना से अनभिज्ञता जताई तो महिला के पति ने उनके सामने ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला के परिजन व्यक्ति को बेहोशी की हालत में डोला चौकी लेकर पहुंचे और कार्रवाई न करने को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने व्यक्ति को उपचार के लिए पिलाना सीएचसी भेजा जहां से परिजन उसे बालेनी के निजी अस्पताल लेकर चले गए।