शादी के बाद से ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज कम लाने पर मारपीट प्रताड़ित करते थे, ओर अब वह 15 लाख रुपेय व आल्टो कार की मांग कर रहे थे।
रिश्तेदारों व समाज के मौजिज व्यक्तियों द्वारा उन्हें समझाने के बाद भी वह नही माने ओर दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को यातनाएं देते रहे, सोमवार की शाम उन्हें फोन से सूचना मिली कि उसकी बहन दीपा को उसके पति राजन, ससुर बिजेंद्र, देवर कल्लू, देवरानी खुशी की फांसी लगाकर हत्या कर दी।
सूचना पर पुलिस ने पहुचकर पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मामले को दहेज हत्या की धाराओं में दर्ज कर लिया गया है।