फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पड़ोसी के दरवाजे पर फेंका इलेक्ट्रॉनिक बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका, युवक झुलसा

Sat, 28 May 2022 12:54 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में पड़ोसी से नाराज चल रहे एक व्यक्ति ने उसके दरवाजे पर इलेक्ट्रॉनिक बम फेंक दिया। यह बम जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसमें एक व्यक्ति झुलस गया है। 
विज्ञापन
बम फटने से झुलसा युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक व्यक्ति ने पड़ोसी के दरवाजे पर इलेक्ट्रॉनिक बम फेंक दिया। यह बम जोरदार धमाके के साथ फट गया। जिसमें पड़ोसी युवक का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। अचानक हुए जोरदार विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बिजरौली गांव की बताई गई है। 

विज्ञापन


बिजरौल गांव में पुरानी रंजिश को शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति ने पडोसी के दरवाजे पर इलेक्ट्रॉनिक बम फेंक दिया। इस दौरान आवाज सुनकर जैसे ही युवक ने दरवाजा खोला तो बम फटने से वह झुलस हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, वहीं पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
 
यह भी पढ़ें; 
Deoband: जमीयत के अधिवेशन में बोले मदनी, कहा-आग से आग नहीं बुझाई जाती, नफरत को प्यार से हराएं
विज्ञापन


बताया गया कि घायल युवक गौतम पुत्र नरेंद्र बिजरौल गांव का रहने वाला है। उनका पड़ोसी रणवीर के साथ गली व रुपये उधार देने को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि दो दिन पहले भी युवक गौतम की मां कामेश की रणवीर के साथ कहासुनी हुई थी। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह रणबीर ने गौतम के घर पर इलेक्ट्रॉनिक बम फेंक दिया। आवाज सुनकर जैसे ही गौतम ने गेट खोला तो बम फटने से उसका चेहरा झुलस गया।
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल, एसएसआई शिवदत्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया और मौके से बम के पुर्जे, सेल, रस्सी, वायर आदि सामान बरामद किए। घटना के मामले में पीड़िता कामेश  पत्नी नरेंद्र ने गांव के ही रणवीर के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने रणवीर को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें