बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र के दरकावदा में ड्रोन वाले बदमाश होने की अफवाह से दहशत फैल गई। गांव में शुक्रवार रात तब हड़कंप मच गया जब छत पर खड़े युवक वाजिद को अचानक जांघ में गोली लग गई। घायलावस्था में उसे सीएचसी बिनौली लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।
घटना के तुरंत बाद गांव में यह अफवाह फैल गई कि ड्रोन के जरिए आए बदमाशों ने युवक को निशाना बनाया। इस अफवाह से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई। कई लोगों ने अपने बच्चों को घरों में बंद कर लिया और रातभर गांव में डर का माहौल बना रहा।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू की। हालांकि, अभी तक थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है।