फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पॉलिटेक्निक की काउंसिलिंग में 32 विद्यार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पॉलिटेक्निक संस्थाओं में चौथे चरण की काउंसिलिंग में शुक्रवार को 32 विद्यार्थी शामिल हुए। शनिवार को इनके अभिलेखों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


नगर के दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक में चल रही चौथे चरण की काउंसिलिंग में शुक्रवार को 32 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रधानाचार्य डॉ़ अजय त्यागी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लिया। उनके अखिलेखों का शनिवार को सत्यापन किया जाएगा। जो विद्यार्थी सत्यापन प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे, उनकी सीटों को अन्य विद्यार्थियों को अलॉट किया जाएगा। बताया कि चौथे व पांचवें चरण की काउंसिलिंग में अन्य प्रदेश के विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं। अभी तक तीन चरणों की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। प्रक्रिया में 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसके बाद पांचवां चरण छह से 14 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें