फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी फूट से हारे बागपत, विभीषणों के खिलाफ कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में बोले जिला प्रभारी बिजेंद्र कश्यप और जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर
विज्ञापन

कहा, विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में सब-कुछ ठीक हो जाने का भी किया दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बागपत में मिली हार की वजह भाजपा के जिला प्रभारी बिजेंद्र कश्यप और जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर ने आपसी फूट बताई है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी से गद्दारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में सब-कुछ ठीक हो जाने का भी दावा किया है।
प्रदेश में पंचायत चुनाव में मिली रिकॉर्ड जीत को लेकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिला प्रभारी बिजेंद्र कश्यप और जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर ने प्रेस वार्ता की। पार्टी की नीतियों और योजनाओं का बखान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बागपत मिली हार के सवाल के जवाब में कहा कि यहां पार्टी की आपसी की फूट की वजह से नतीजे अच्छे नहीं रहे। इसके कारणों पर मंथन किया जाएगा। पार्टी की हार में जिस किसी कार्यकर्ता या नेता की भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेताओं के पैसे के लेनदेन के ऑडियो को लेकर कहा कि इसकी जांच कराई जा रही है। इस पर भी कार्रवाई करेंगे। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनौली ब्लॉक प्रमुख को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि वह भाजपा की वजह से निर्विरोध जीते हैं। उनकी मंशा का अंदेशा पार्टी को नहीं है। अब वह अपने आप को धोखा दे रहे हैं। भविष्य में ऐसा न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि व सरिता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, रामपाल नेहरा, नगर अध्यक्ष अजय शर्मा, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला मंत्री विपिन रूहेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें