फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत लोकसभा: जाटों के गांव वोट करने में पिछड़े तो मुस्लिम, ब्राह्मण व राजपूत के आगे, ऐसी रही मतदान की स्थिति

Sun, 28 Apr 2024 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत लोकसभा सीट पर सांसद कौन बनेगा ये तो चार जून को ही मालूम चल सकेगा लेकिन यहां मतदान का प्रतिशत कम होने से प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं।
विज्ञापन
जयंत चौधरी व सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत लोकसभा सीट पर मतदान प्रतिशत कम होने से जहां राजनीतिक पार्टियों की चिंता बढ़ी हुई है। वहीं जाटों के गांव मतदान में पिछड़ने और मुस्लिम, ब्राह्मण, राजपूत व यादवों के गांव थोड़ा आगे निकलने से हर किसी ने अपने तरीके से हार-जीत का आंकलन भी शुरू कर दिया है। जाटों के बहुत कम गांवों में मतदान प्रतिशत 60 तक पहुंच सका, जबकि मुस्लिमों के अधिकतर गांवों में मतदान प्रतिशत ने यह आंकड़ा छुआ।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: कैंट विधानसभा तय करेगी कौन होगा मेरठ का नया सांसद, जानें-क्या कहते हैं आंकड़े

जाटों के कुछ गांवों में यह रही स्थिति
लुहारी गांव में कुल वोट 7664 है और इनमें से 3826 डाले गए। मलकपुर गांव में 5289 में से 2551, बावली में 7881 में से 3986, बिजरौल गांव में 9221 में से 4790, वाजिदपुर गांव में 5797 में से 2702, बड़ौली गांव में 5838 में से 2928 व सरूरपुर गांव में 8721 में से 4552 वोट डाले गए।

इसी तरह ढिकाैली के किसी भी बूथ पर 50 प्रतिशत से ऊपर मतदान नहीं हुआ, जबकि सबसे कम 42 प्रतिशत रहा। मवीकलां में 55 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इस तरह ही अन्य गांवों की स्थिति रही।

मुस्लिम बाहुल्य गावों में इस तरह डाले गए वोट
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के कोताना गांव में 7250 में से 3664, असारा गांव में 12013 वोट में से 6682, अशरफाबाद थल गांव में 3187 में से 1973, बरनावा में 5913 में से 3308, औसिक्का गांव में 3376 मेें से 2156 व ईदरीशुपर गांव में 2882 में से 1821 वोट डाले गए। बसौद में 62 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ तो बिलौचुपरा में 67 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इस तरह ही डौला 65 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।

ब्राह्मण व राजपूत के गांवों में यह रही स्थिति
गांधी गांव में कुल वोट 2793 में से 1595 वोट डाले गए और इस तरह 57.10 फीसदी मतदान हुआ। जागोस गांव में 1765 वोट में से 1084 वोट डाले गए और 61.41 फीसदी मतदान हुआ। खेड़की गांव में कुल 1609 वोट में से 1076 मत डाले गए और 66.87 फीसदी मतदान हुआ। नैथला गांव में 1989 में से 1187 डाले गए और 59.67 फीसदी मतदान हुआ।

गौरीपुर गांव में 2174 वोट में से 1500वोट डाले गए और इस तरह 68.99 फीसदी मतदान हुआ। सूजरा गांव में 1503 में से 973 वोट डालने पर 64.73 फीसदी मतदान हुआ। क्यामुपर गांव में 1434 वोट में से 797 वोट डालने से 55.57 फीसदी और मीतली गांव में कल 6246 वोट में से 3593 वोट डालने पर 57.52 फीसदी मतदान हुआ। सिसाना में 62 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।
विज्ञापन

यादवों व गुर्जरों के गांवों में ऐसे हुआ मतदान
यादवों के अधिकतर गांवों सिंघावली अहीर, अमीपुर बालैनी, बाखरपुर बालैनी में 55 से 60 प्रतिशत तक मतदान हुआ। नवादा में जरूर केवल 47 प्रतिशत मतदान हुआ। गुर्जरों के गांव गोठरा, घिटौरा, डगरपुर, विनपुर, भागौट आदि में अधिकतर बूथों पर मतदान प्रतिशत औसतन 50 प्रतिशत के आसपास रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें