फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मकान मालिक ने हलवाई के बेटे की पीट-पीटकर की हत्या, इस बात पर हुआ था विवाद

Tue, 30 May 2023 01:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के सिंघावली अहीर थानाक्षेत्र में सोमवार रात एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह जानकारी लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के अमीनगर सराय थानाक्षेत्र में सिंघावली अहीर गांव में सोमवार रात हलवाई ने अपने घर में पुराने मकान मालिक को शराब पीने से रोका तो इसको लेकर विवाद हो गया। जिसमें मकान मालिक ने हलवाई की पत्नी और उसके बेटे की पिटाई कर दी और हलवाई के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।  

विज्ञापन


मेरठ के खिवाई के रहने वाले आसे का परिवार कई वर्षों से सिंघावली अहीर गांव में एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहकर बेटों के साथ हलवाई का काम करता था। कुछ दिन पहले आसे ने गांव में ही दूसरा मकान किराए पर ले लिया था।

यह भी पढ़ें: पाबंदिया दरकिनार: गुर्जरों ने निकाली गौरव यात्रा, राजपूतों ने किया विरोध, पंचायत आज, पढ़ें- क्या है विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात करीब नौ बजे आसे हलवाई का पुराना मकान मालिक उसके घर पहुंचा और वहां बैठकर शराब पीने लगा। जहां आसे की पत्नी ने घर मे शराब पीने से मना किया तो उसने ने महिला के साथ मारपीट की। जो चोट लगने से घायल हो गई। वहां पहुंचे आसे को भी मारपीट कर घायल कर दिया।

इसके बाद आसे हलवाई का बेटा मोनू घर पहुंचा तो झगड़ा देखकर उसने भी विरोध किया। जिस पर पुराने मकान मालिक ने मोनू की पिटाई की। शोर शराब सुनकर ग्रामीण इक्कठा हो गए और मामला शांत कराया। आसे ने बताया कि मंगलवार की सुबह मोनू को काम पर जाने के लिए उठाया तो वह मृत मिला।

मृतक के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा। आसे हलवाई का आरोप है कि पुराने मकान मालिक की पिटाई से मोनू की मौत हुई है।  उधर पुलिस ममले की जांच में जुट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें