फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: लूट के लिए गैस एजेंसी के कम्प्यूटर ऑपरेटर की गर्दन पर चाकू रखा, लोगों ने दबोचा फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Tue, 24 Sep 2024 11:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में लूट का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में महिला थाने के पास तीन बदमाशों ने गैस एजेंसी के कम्प्यूटर ऑपरेटर की गर्दन पर चाकू रख दिया। तभी वहां मारपीट होने पर बदमाशों को भागना पड़ा। जिन्हें लोगो ने दौडा दौड़ाकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले नितेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसने गैस एजेंसी का ताला खोला। अंदर जाते ही तीन नकाबपोश बदमाश वहां आ गए। जिन्होंने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। तभी एजेंसी पर काम करने वाले दूसरे कर्मचारी ने कुर्सी उठाकर मार दी।

यह भी पढ़ें: रैपिड से उतरो और गड्ढों से गुजरो: बड़े झटके हैंं इस राह में...धीरे तो क्या यहां तो चलना भी हो रहा मुश्किल
विज्ञापन


इसके बाद तीनो बदमाश भागने लगे। उन्होंने शोर मचाया तो डिग्री कालेज के बाहर खड़े लोगो ने तीनो बदमाशों को लोगो ने पकड़कर धुनाई कर दी। जिसका पता चलने पर पहुंची पुलिस जो सौंप दिए। बताया कि तीनो बदमाश लोनी के रहने वाले बताए गए है और डिग्री कालेज के पास खड़ी बिना नम्बर की बाइक बरामद की गई। 
विज्ञापन

 
महिला थाने से बाहर नही निकले पुलिस कर्मी
महिला थाने के पास मंगलवार की सुबह हुई घटना के बाद हंगामा खड़ा हो गया। जिसमें लोगो ने बदमाशों को पकड़ लिया, लेकिन महिला थाने से कोई पुलिस कर्मी बाहर नही आया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें