गांव लहचौड़ा निवासी रणधीर सिंह हिंडन एयरबेस पर तैनात थे। फरीदाबाद में गश्त के दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फरीदाबाद में गश्त के दौरान सरकारी जीप पेड़ से टकराने से लहचौड़ा गांव के वायु सेना के जूनियर वारंट ऑफिसर रणधीर सिंह (56) की मौत हो गई। सोमवार को लहचौड़ा गांव में शव लाकर सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे उमेश ने दी।
विज्ञापन
Trending Videos
लहचौड़ा गांव निवासी बलबीर सिंह यादव ने बताया कि उनके भाई रणधीर सिंह वायुसेना में जूनियर वारंट ऑफिसर के पद पर हिंडन एयरबेस पर तैनात थे। 15 दिन पहले फरीदाबाद में ड्यूटी पर भेजे गए थे। शनिवार को गश्त के दौरान उनकी सरकारी जीप पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में रणधीर सिंह घायल हो गए। चोट को मामूली मानकर कमरे पर चले गए, लेकिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार वाले भी वहां पहुंच गए।
उन्होंने दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। उनका शव सोमवार शाम को वायु सेना के जवान गांव में लेकर आए। उनके अंतिम यात्रा में भीड़ उमड़ पड़ी और नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। रणधीर सिंह 1988 में वायुसेना में भर्ती हुए थे। परिवार में दो बेटी और एक बेटा है।
पिकअप की टक्कर से दूध लेने जा रही बुजुर्ग महिला की मौत
मीतली गांव में सोमवार की सुबह दूध लेने जा रही बुजुर्ग अंगूरी देवी (70) को पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अंगूरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर पिकअप चालक का पता करने का प्रयास किया।
मीतली गांव निवासी सुशील ने बताया कि उसकी मां अंगूरी देवी (70) सोमवार की सुबह दूध लेने जा रही थीं। घर से करीब 40 मीटर दूर पहुंचीं तो दूध सप्लाई करने वाली पिकअप गाड़ी ने उसकी मां को टक्कर मार दी। आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाया तो पिकअप लेकर चालक भाग गया। उन्होंने वहां जाकर देखा और अपनी मां को उठाकर अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन उनकी मौत हो गई।
अंगूरी देवी के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जो शादीशुदा हैं। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि अभी तक मृतक के परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पिकअप चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।