शनिवार सुबह मोहित खेवड़ा (सोनीपत) अपनी ड्यूटी पर चला गया। घर में उसकी पत्नी तनु और पांच माह की बेटी निधि थीं। मोहित के अनुसार, कुछ समय बाद उसे फोन पर निधि की मौत की जानकारी मिली। जब वह अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सकों ने मौत के कारण पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
मोहित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने बेटी का गला घोंटकर जान ली। मासूम के गले पर अंगुलियों के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहराई है।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद गांव में भी चर्चा का माहौल है और परिजन स्तब्ध हैं।