फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मां-बाप कैंसर के मरीज, बेटा करता है मारपीट, वजह जानकर खून खौल उठेगा

Thu, 29 Aug 2024 05:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

एक शराबी बेटा अपने कैंसर पीड़ित मां-बाप को पीटता है। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेलो सर, मेरी पत्नी और मुझे कैंसर है। फिर भी हमारा बेटा रोजाना हमारे साथ मारपीट करता है। हमें बचाओ, वह हमें मार देगा। कृपया जल्दी आ जाओ, आपकी मेहरबानी होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

यह सूचना बृहस्पतिवार को बड़ौत नगर की एक कालोनी में रहने वाले बुजुर्ग दंपति ने 112 नंबर पर दी। दोनों पति-पत्नी कैंसर से पीड़ित है। उनका आरोप है कि उनका बेटा शराब पीता है और नशे का आदी है। वह रोजाना नशे की हालत में मारपीट करता है। नशे की उसे इतनी बुरी लत लग चुकी है कि वह घर का सामान भी बेचने लगा है। विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट करता है। उधर जैसे ही सूचना पुलिस को प्राप्त हुई, वह मौके पर पहुंची, तो आरोपी चकमा देकर भाग निकला। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। सूचना आई होगी, लेकिन कार्रवाई तहरीर आने के बाद ही जांच कर की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें