फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को चलती ट्रेन के आगे फेंकने का किया प्रयास, ऐसे बची जान

Wed, 03 Apr 2024 04:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक महिला ने अपनी पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसे चलती ट्रेन के आगे फेंकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
कोतवाली बागपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अग्रवाल मंडी टटीरी के रेलवे फाटक पर एक युवक ने अपने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को रेल के आगे फेंकने का प्रयास किया। वहां खड़े राहगीरों ने किसी तरह महिला को बचाया। उधर तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दो बच्चों और मृतक बहन के पांच बच्चों के साथ गांव में रहती है। आरोप लगाया कि उसके पति का गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।

यह भी पढ़ें: सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड: अखिलेश यादव ने मेरठ के बाद बागपत में बदला प्रत्याशी, अमरपाल शर्मा को दिया टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 28 फरवरी को उसका पति उसे गाजियाबाद में कमरे पर अपने साथ रखने की बात कहकर घर से लाया और टटीरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।

आरोप लगाया कि पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसे रेल के आगे फेंकने का प्रयास कि या। जहां राहगीरों ने उसे बचाया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि आरोपी पति सुंदरलाल और उसकी प्रेमिका पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें