आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए कार्यकर्ताओं को छुड़ाने कोतवाली पहुंचे कार्यकर्तओं पर पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज किया। इसके विरोध में शुक्रवार को विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया।
कुछ कार्यकर्ताओं ने गोवंश पकड़ने के दौरान गलत काम किया था, जिन्हें कोतवाली ले जाकर पूछताछ की गई थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों के साथ अभ्रदता की थी। फिलहाल कार्यकर्ताओं में इंस्पेक्टर पर लाठीचार्ज व अभ्रदता करने का आरोप लगाया है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - मनीष मिश्र एएसपी बागपत